बेरमो: खान सुरक्षा समिति की बैठक में सेफ्टी पर मंथन, नियमों की अनदेखी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
Bermo, Bokaro | Jun 30, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के ऑफिसर्स क्लब में मंगलवार को त्रिपक्षीय क्षेत्रीय खान सुरक्षा समिति की बैठक हुई। कोडरमा रीजन के डीएमएस श्याम मिश्रा और जीएम रंजय सिन्हा सहित वरिष्ठ अधिकारियों व यूनियन नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। बैठक में सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त खनन पर विशेष जोर दिया गया।