पिछोर: पिछोर नगर के कोर्ट के सामने नाली की पट्टी टूटी, ट्राला धंसा: नाली निर्माण की खुली पोल
पिछोर नगर में नाली निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए। कोर्ट के सामने सड़क किनारे बनी नाली की पट्टी पर एक ट्राला वाहन का पहिया धंस गया।हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नाली निर्माण में लापरवाही को लेकर चर्चा तेज है।शुक्रवार शाम करीब 4 बजे कोर्ट के सामने सड़क किनारे बनी नाली की पट्टी पर एक ट्राला वाहन बैक हो रहा था।उसी समय नाली टूट गई,ट्राला का पहिया धस गया