मड़ियाहू: धनुआ गांव में सुनसान कुएं में मिला युवती का शव, गांव में फैली सनसनी
जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के धनुआ गांव में 18 वर्षीय युवती का शव सुनसान कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान निधि सरोज पुत्री राधेश्याम सरोज के रूप में हुई है, जो बीते शुक्रवार सुबह से लापता थी। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी, जिस पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।