कोल: खैर रोड पर जलभराव को लेकर स्थानीय लोगों में दिखी नाराजगी, जाम लगाकर किया प्रदर्शन
Koil, Aligarh | May 24, 2025 खैर रोड पर जल भराव को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय दुकानदार और जल भराव के विरोध में इकट्ठा हो गए। लोगों ने सड़क पर कुर्सी टेबल डालकर जाम लगा दिया। इस दौरान स्थानीय लोग और दुकानदारों ने नगर निगम और महापौर के खिलाफ नारेबाजी की है। लोगों ने समस्या का समाधान न होने तक जाम लगाने की बात कही है।