दरभंगा: दरभंगा में दिनदहाड़े शोरूम मैनेजर की हत्या, स्कूटी लेकर फरार हुए आरोपी, पूरी घटना CCTV में कैद
दरभंगा के एपीएम थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी चौक स्थित मिलेनियम बाइकर्स शोरूम में घुसकर अज्ञात अपराधियों ने शोरूम मैनेजर मोहम्मद फैज की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की पहचान लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पुरानी मुसाफ़ी निवासी मोहम्मद अरशद का 35 वर्षीय पुत्र मो. फैज के रूप में हुई है! बदमाशों ने चाकू और वाहन के शॉकर (सैकर) से हमला कर मो. फैज की हत्या कर दी