दलौदा: दलौदा में कार बाजार से लक्जरी कार चोरी, पुलिस गश्त पर सवाल
मंदसौर जिले के दलौदा में पुलिस प्वाइंट के पास स्थित बालाजी कार बाजार से 2 जून की रात एक लक्जरी कार चोरी हो गई, वारदात के समय क्षेत्र में पुलिस गश्त जारी थी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं,दलौदा पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है,