पुलिस सप्ताह के तहत बुधवार को दस बजे मध्य विद्यालय जगैली में नशा मुक्ति, बाल विवाह सहित अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष अमर कुमार और अपर थानाध्यक्ष सुधा रानी के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों और स्कूली बच्चों के द्वारा जागरूकता रैली तथा निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया।