भोगांव: बेवर क्षेत्र में पेट में दर्द होने पर दवा लेने गई महिला की मौत, परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप
ग्राम मद्दापुर खास निवासी शिल्पी पत्नी सुमित की बीती रात्रि में अचानक पेट में दर्द होने लगा। जिसके बाद परिजन उसे लेकर फर्रुखाबाद रोड स्थित नेहा नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे जहां उसे इंजेक्शन लगाया गया। वहीं हालत बिगड़ने पर शिल्पी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों डॉक्टरों पर गलत इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप।