द्वारका: बिंदापुर थाना पुलिस ने एक शातिर मोबाइल चोर को 9 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया
बिंदापुर थाना की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 9 मोबाइल बरामद किया गया है। जो अलग-अलग थाना इलाकों से चुराया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इब्राहिम के रूप में हुई है, यह जेजे कॉलोनी, उत्तम नगर का रहने वाला है। डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी से नौ मामलों का खुलासा बिंदापुर पुलिस ने किया है।