आरा: कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के पीपरपाती गांव में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक मज़दूर की मौत
Arrah, Bhojpur | Apr 24, 2024 भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के पीपरपाती गांव में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के पीपरपाती गांव निवासी स्व.नागर पासवान के 65 वर्षीय पुत्र मणी मोहन पासवान है एवं वह पेशे से मजदूर थे।