चंदला: सरवई रोड पर अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 63 लीटर शराब समेत दो आरोपी गिरफ्तार
चंदला पुलिस ने सरवई रोड पर कार्रवाई करते हुए 7 पेटी (63 लीटर) अवैध शराब और तस्करी में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित करीब 80 हजार रुपये का माल जब्त किया है। पुलिस ने सचिन उर्फ वीरू पटेल और अनिरुद्ध उर्फ रवि पटेल को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी सचिन उर्फ वीरू पटेल पूर्व मे भी मामले दर्ज है।