गुना नगर: मुहालपुर में दर्दनाक हादसा,छत पर सोने गए 35 वर्षीय युवक नीचे गिरा मौत, पुलिस जांच में जुटी
कैंट थाना अंतर्गत ग्राम मुहालपुर में बिजली कटौती के चलते छत पर सोने गए, युवक की गिरने के दौरान दर्दनाक मौत हो गई है, परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार 12 जून रात्रि 10:00 बजे लोकेंद्र धाकड़ उम्र 35 वर्ष रात को गांव में लाइट नहीं थी जिसके चलते गर्मी से परेशान होकर लोकेंद्र अपने मकान की छत पर सोने के लिए गए हुए थे इसी दौरान यह हादसा हुआ है।