रामपुर: सेंटपॉल स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने हिंदुस्तान के 28 राज्यों की संस्कृति का नृत्य दिखाकर किया हैरान
Rampur, Rampur | Nov 27, 2025 सेंटपॉल स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया, स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिंदुस्तान के 28 राज्यों की संस्कृति नृत्य और अन्य कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को हैरान कर दिया। कार्यक्रम में पहुंचे CRPF के DIG और जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्यक्रम के दौरान गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अभिनय की तारीफ की है।