महाराजगंज: बछरावां में विपरीत दिशा से जा रही बाइक की दूसरी बाइक से हुई जोरदार टक्कर, एक युवक गंभीर रूप से घायल
6 मई की बुधवार दोपहर 3 बजे हाईवे मार्ग पर विपरीत दिशा मे जा रहे एक बाइक सवार ने सामने से आ रही दूसरी बाइक मे टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर सवार एक परिवार जिसमें सभी लोग बाल बाल बच गए, तो वहीं टक्कर मारने वाला बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।