बसिया: गुमला: महुआ चुनने जंगल गई महिला पर जंगली हाथी का हमला, मौके पर मौत
Basia, Gumla | Apr 12, 2026 बसिया थाना क्षेत्र के कारालोया गांव के जंगल मे आज जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला। जहा जंगली हाथी ने बाघधरा जंगल मे महुआ चुनने गयी बिरसमुनी उराईन 56 वर्ष के ऊपर अचानक हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हाथी के दहाड़ने पर ग्रामीण एकजुट होकर हाथी को खदेड़ने के लिये जंगल गये तो महिला का शव मिला ग्रामीणो के द्वारा घटना की सूचना वन विभाग व बसिया पुलिस को दी।