डीडवाना: डीडवाना क्षेत्र में मौत की रफ्तार और सिस्टम की लापरवाही, पिकअप पलटने से 44 नौनिहाल हुए घायल
Didwana, Nagaur | Jan 26, 2026 जिस दिन पूरा देश गणतंत्र का उत्सव मना रहा था उसी दिन डीडवाना के भवाद गांव के परिवारों के लिए वह दिन चीखों और सिसकियों में बदल गया। मंडुकरा के सरकारी स्कूल से गणतंत्र दिवस मना कर लौट रही पिकअप पलट गई जिसमें 44 बच्चे घायल हो गए। घायलों का राजकीय जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली।