डीडवाना: मेगा हाईवे पर खड़े ट्रेलर में घुसा एक ट्रक, दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत और आठ गोवंश ने तोड़ा दम
Didwana, Nagaur | Jan 26, 2026 जिला मुख्यालय के मेगा हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार ईटों से भरे एक टेलर में पीछे से आ रहे ट्रक के टकरा जाने से दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस भीषण भिड़ंत में ट्रक में ले जा रहे आठ गोवंश की भी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली।