मोकामा: मोकामा के मारांची थाना अंतर्गत शराब के साथ शराब तस्कर मां बेटी गिरफ्तार: मामला दर्ज कर की जा रही है कानूनी कार्रवाई
Mokameh, Patna | Jun 20, 2026 मोकामा के मरांची थाना की पुलिस ने 116 बोतल विदेशी शराब के साथ 2 महिला को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने जानकारी साझा करते हुए शनिवार की शाम लगभग 6 बजे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों महिला को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया गया। ये दोनों महिला तस्कर बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया बिंद टोली की निवासी है। दोनों रिश्ते मे माँ बेटी है।