लखीमपुर: बुधौली नानकार गांव में बाइक सवार युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
आज शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे लखीमपुर खीरी के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के चाचा रामनिवास ने बताया है। कि उनका भतीजा निवासी गांव बुधौली नानकार थाना क्षेत्र हैदराबाद का निवासी था।जो बीते 23 अप्रैल को बाइक पर सवार होकर पेट्रोल डालने के लिए घर से निकला था। जहां संसारपुर गांव के पास पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।