मंदसौर: प्रतापगढ़ पुलिया मामला: पार्षद भावना पमनानी ने दिव्यांग महिला की मदद कर अस्पताल पहुंचाया, मानवता की मिसाल
मंदसौर की प्रतापगढ़ पुलिया पर कई दिनों से झोपड़ी बनाकर रह रही एक दिव्यांग महिला की मदद के लिए वार्ड क्रमांक 32 की पार्षद भावना बब्बू पमनानी और उनकी टीम आगे आई, सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची,जहां महिला को नहलाकर साफ कपड़े पहनाए गए और भोजन कराया गया, इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया,