राजौरी गार्डन: तिलक नगर: विधायक जरनैल सिंह ने सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं
विधायक सरदार जरनैल सिंह ने आज अपने विधायक कार्यालय में क्षेत्र की जनता से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याओं को बड़े ध्यान से सुना और उनके कामों की प्रगति की जानकारी ली। हर समस्या का समाधान करने के लिए उन्होंने अधिकारियों से बात की और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता के भरोसे और प्यार को उन्होंने अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया।