भरथना: बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल में घायल युवक भर्ती, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक का पैर टूटा, जिला अस्पताल रेफर
लखना-चकरनगर मार्ग पर टकरुपुरा विद्युत उपकेंद्र के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की आमने सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में ज्ञान सिंह बघेल पुत्र वीरबल सिंह निवासी मर्दानपुरा चौरेला, थाना बिठौली का पैर टूट गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉ. पुष्पेन्द्र ने रेफर कर दिया हैं।