ऊना: लोकसभा चुनाव निकट आते देख भाजपा नेत्रियां कर रहीं भ्रामकता फैलाने का प्रयास: ब्लॉक ऊना महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा
ब्लॉक ऊना महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा शर्मा ने ऊना से जारी ब्यान में कहा है कि भाजपा की तरह कांग्रेस पार्टी शगूफे नहीं छोड़ती। प्रदेश की मौजूदा सुक्खू सरकार धरातल पर काम कर लोकप्रियता हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों को निकट आते देख संगठनात्मक मजबूरियों के चलते भाजपा नेत्रियां भ्रामकता फैलाने का असफल प्रयास कर रही हैं।