सोनाहातु: RIMS में मरीजों को बड़ी राहत, आज से शुरू हुई 50 बेड का न्यूरो सर्जरी वार्ड
रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग के मरीजों की परेशानी दूर होने वाली है। अब मरीजों को आईसीयू और वेंटिलेटर बेड के लिए इंतजार नहीं करना होगा। रिम्स के पुराने इमरजेंसी परिसर में 50 बेड की सुविधा की शुरुआत बुधवार से कर दी गई है। इसका उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बुधवार को किया। उद्घाटन के मौके पर स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह भी मौजूद रहें।