सोनाहातु: दुलमी पंचायत के गाड़ाडीह गांव में विधायक सुदेश ने हाथी के हमले में मारे गए लोगों के परिजनों से की मुलाकात
सोनाहातू प्रखंड की दुलमी पंचायत के गाड़ाडीह गांव में हाथी के हमले में मारे गए सुखदेव गोराई (45वर्ष) के परिजनों से शनिवार विधायक सुदेश महतो मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों के बीच पटाखे और टॉर्च का वितरण किया गया। ज्ञात हो 13 जनवरी की शाम हाथी ने सुखदेव को कुचलकर मार डाला था।