चूरू: भीषण गर्मी से तप रहा चूरू, पारा 45 डिग्री के पार पहुंचा, मौसम विज्ञान केंद्र ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया
Churu, Churu | May 18, 2026 चूरू जिले में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। रेतीले धोरे तपने लगे हैं और सड़कों पर डामर पिघलने जैसी स्थिति बन गई है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने यहां सोमवार दोपहर ढाई बजे करीब 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। यहां हीटवेव को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।