कांके: मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी जोरों पर
Kanke, Ranchi | Nov 26, 2024 मोरहाबादी मैदान में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हेमंत सोरेन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। बता दें कि हेमंत सोरेन सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर को आयोजित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे इनके साथ कुछ मंत्री भी शपथ लेंगे।