कैलारस: 2 दिन की हड़ताल के बाद सफाई कर्मियों की हड़ताल शाम 6:30 बजे हुई खत्म, पुलिस ने पांच आरोपियों पर मामला किया दर्ज़
कैलारस। सफाई कर्मियों की 2 दिन की हड़ताल आज देर शाम 6:30 बजे खत्म हो गई। क्योकि कैलारस थाना पुलिस ने पांच नाम जड़ आरोपियो पर शासकीय कार्य में बाधा सहित मारपीट व गाली गलौज की अन्य धाराओ में मामला दर्ज किया है। 19 नवंबर से यह धरना प्रारंभ हुआ जो कि आज 21 नवंबर को शाम 6:30 बजे FIR दर्ज होने के साथ ही खत्म कर दिया गया। दरअसल यह झगड़ा तिमान हटानेके दौरान हुआ था।