सैदपुर क्षेत्र के सादीभादी मोड़ स्थित न्यू लीलावती अस्पताल के ठीक सामने नशे में धुत चालक की लापरवाही के चलते बीती देररात करोड़ों रूपए मूल्य की सुपारियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में लुढ़क गया। घटना के दौरान संयोग अच्छा रहा कि वह पलटा नहीं, अन्यथा गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। उक्त ट्रक पूरी रात गड्ढे में पड़ा रहा। सुबह ट्रक को खाली कराया गया।