अजीतमल: जुहीखा स्थित शराब ठेका के सेल्समैन से मारपीट, अयाना थाना पुलिस ने दो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
अयाना थाना क्षेत्र के जुहीखा स्थित देसी शराब ठेका के सेल्समैन के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महेवा गांव निवासी रमेशचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह जुहीखा स्थित देसी शराब ठेका पर सेल्समैन के पद पर कार्यरत है। आरोप है कि 22 जून की रात करीब 9:10 बजे अमित सेंगर और शेखर शराब ठेका में