सिकंदरपुर: हिन्दू देवी-देवताओं पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक को बंशीबाजार से किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने हिन्दू देवी-देवताओं पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर भगवान श्रीराम और भगवान परशुराम के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया था।