मरवाही: मरवाही के रिहायशी इलाके में फिर पहुंचा हाथियों का दल, लोगों में दहशत का माहौल
मरवाही नगर के रिहायशी क्षेत्र में एक बार फिर हाथियों के दल की आमद से लोगों में दहशत का माहौल है। हाथियों की लगातार बढ़ती गतिविधियों से आमजन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य रात्रि में मरवाही एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं वन विभाग कार्यालय के आसपास हाथियों की मौजूदगी देखी गई।