गिरिडीह: धोबीडीह निवासी युवक सड़क हादसे में घायल, अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद सदर अस्पताल में इलाज जारी।
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धोबीडीह निवासी आकाश कुमार सड़क हादसे में घायल हो गया। सोमवार को 4 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि हादसे के बाद इसके घर के समीप ही यह बेहोशी के हालत में सड़क पर पड़ा था। जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसे 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा।