मुज़फ्फरनगर: घटिया निर्माण का विरोध पड़ा भारी, नरेंद्र पवार को मिली जान से मारने की धमकी, धमकी के बाद भड़के हिंदू संगठन
मुजफ्फरनगर में नाली निर्माण को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। हिंदू संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पवार ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल का विरोध किया, जिसके बाद काम रुकवा दिया गया। आरोप है कि नाराज़ ठेकेदार ने उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी। घटना से आक्रोशित कार्यकर्ता थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।