तितावी क्षेत्र में बेकाबू ट्रक ने बाइक को रौंदा, दो युवतियों समेत तीन घायल देर रात्रि तितावी थाना क्षेत्र के मुरादपुरा मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार दो लड़कियां व चालक सड़क पर गिरकर लहुलुहान हो गए।