मुज़फ्फरनगर: वहलना गांव में मिलावटी तेल फैक्ट्री का भंडाफोड़, हजारों लीटर जब्त, सरसों और राइस ऑयल में मिलाए जा रहे थे खतरनाक केमिकल
जनपद मुज़फ्फरनगर के वहलना गांव में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी तेल बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में हजारों लीटर संदिग्ध तेल और 17 नकली ब्रांड रैपर बरामद हुए। जांच में सरसों और राइस ऑयल में केमिकल, रंग और अरंडी तेल की मिलावट सामने आई। जनस्वास्थ्य से जुड़े इस मामले में एक आरोपी हिरासत में है, आगे की जांच जारी है।