मड़ियाहू: बासापुर गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में होमगार्ड की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल
जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के बासापुर गांव के पास बुधवार सुबह करीब 9 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान अनिल दुबे के रूप में हुई है