बयाना: बयाना में निर्माणधीन पुलिया से गिरी बोलेरो, शादी से लौट रहे थे, बड़ा हादसा टला
बयाना के डांग मार्ग में बुधवार शाम को बड़ा हादसा टल गया। गंभीर नदी पर निर्माणाधीन पुलिया के पास एक बोलेरो लगभग 5 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। बोलेरो में सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। गनीमत रही कि इस घटना में वाहन में सवार सभी यात्री सुरक्षित है।