मांझी: वार्ड पार्षद के दरवाजे से बोलेरो चोरी , सांस्कृतिक कार्यक्रम के शोर का चोरों ने उठाया फायदा
Manjhi, Saran | Jun 16, 2026 मांझी नगर पंचायत के दक्षिण टोला स्थित वार्ड संख्या 5 के वार्ड पार्षद हीरा साह के घर के सामने खड़ी सफेद रंग की बेलोडो को चोरों ने सोमवार की रात चोरी कर ली। बताया जाता है कि पड़ोस में श्रद्धा संस्कार के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बज रहा था इसी शोर का चोरों ने फायदा उठाया और घटना को अंजाम दे डाला।