भिंड नगर: उधन्नपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला घायल
फूप थाना क्षेत्र के अंतर्गत उधन्नपुरा के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे उधन्नपुरा निवासी राधा अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर खरिका गांव से वापस अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड