गुना कैंट थाना के विकास नगर में माहेश्वरी कपड़ा शोरूम के पास दिनदहाड़े दो बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर भाग गए। 17 अक्टूबर देर शाम वायरल सीसीटीवी फुटेज में घटना 16 अक्टूबर दोपहर की बताई गई है। युवती और उसके परिजनों ने कैंट थाने में लिखित शिकायत कि है। फुटेज में दो बाइक सवार बदमाश पैदल बात करते जा रही युवती का मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस जांच पड़ताल जारी है।