मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज में पिकअप सवारी गाड़ी व बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार एक की मौत, दो गम्भीर व एक मामूली घायल
मोहम्मदगंज जपला मुख़्य पथ के सोनबरसा मोड़ के समीप बायो डीजल पेट्रोल पंप और नागबाबा मंदिर के बीच बाइक सवार चार लोगों को विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना में एक की मौके पर मौत हो गई जबकि अन्य तीन घायल हैं। वहीं हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।