मोहम्मदगंज प्रखण्ड सहित अनुमंडल क्षेत्र में मां शारदे प्रतिमा का विसर्जन नम आंखों के साथ गुरुवार को किया गया। जगह- जगह युवाओं ने उत्साहित होकर गांव व बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों ने पूजा व आरती कर माता को विदाई दी। मूर्ति विसर्जन के दौरान काफी संख्या में जगह-जगह युवा थिरकते दिखे।