धनपुरी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 04 माह से फरार चल रहे आरोपी मकसूद खांन उर्फ बल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। यह मामला अवैध नशीली दवा कोरेक्स की तस्करी से जुड़ा है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक खेमसिंह पेन्द्रो सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। गुरुवार सुबह 8 बजे पुलिस ने इसका खुलासा किया।