पन्ना: सड़क पर अचानक आया मवेशी, अनियंत्रित होकर टकराईं बाइकें: जानवर को बचाने के चक्कर में महिला गंभीर रूप से घायल।
Panna, Panna | Jul 30, 2026 बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ीखेड़ा-पन्ना मार्ग पर इटवा खास स्थित कागरे वाले हनुमान मंदिर के पास आज गुरूवार 30 जुलाई को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पहाड़ीखेड़ा से पन्ना की ओर जा रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के सामने अचानक मवेशी आ गया। जानवर को बचाने की कोशिश में चालक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और वाहन आगे चल रही दूसरी मोटरसाइकिल से जा टकराई।