शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रियंका चौधरी को सौंपा। ज्ञापन में जिले में धार्मिक स्थलों पर ध्वनि नियंत्रण, अवैध निर्माण और अवैध प्रवासियों की पहचान कर कानूनन कार्रवाई की मांग की गई।