मंदसौर: शिफा-शकीना बनीं मिसाल, एचपीवी टीकाकरण को मिला प्रोत्साहन
शिफा-शकीना बनीं मिसाल, एचपीवी टीकाकरण को मिला बढ़ावा मंदसौर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाहरगढ़ में एक प्रेरणादायक पहल के तहत बालिकाओं शिफा और शकीना ने एचपीवी वैक्सीन लगवाकर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगाए गए इस टीके के माध्यम से उन्होंने अन्य किशोरियों को भी आगे आने की प्रेरणा दी।