मोकामा: मोकामा में बिजली के खंभे पर करंट लगने से युवक झुलसा, ग्रामीणों ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया
Mokameh, Patna | Jul 2, 2026 मोकामा प्रखंड की औटा पंचायत स्थित काली स्थान के समीप गुरुवार को एक युवक बिजली के खंभे पर चढ़कर अपने घर का खराब बिजली कनेक्शन ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। युवक लोहे की सीढ़ी के सहारे खंभे पर चढ़ा था और संतुलन बनाए रखने के लिए उसने खुद को गमछे से बांध रखा था। ग्रामीणों ने देखा तो उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया।