छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने SECL की ठेका कंपनी के खिलाफ किया उग्र प्रदर्शन
Dipka, Korba | Nov 10, 2025 छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने रविवार दोपहर तीन बजे SECL के अधीन ठेका कंपनी नीलकंठ के HR मुकेश सिंह के खिलाफ तीव्र विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने मुकेश सिंह का पुतला दहन किया और हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने एक विशाल रैली निकालकर SECL मुख्य महाप्रबंधक के कार्यालय का घेराव किया।