मेदिनीनगर शहर के गायत्री मंदिर रोड पर गुरुवार की रात बाइक और बुलेट के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सुदना निवासी राम सिंह के रूप में की गई है। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के बाद रात 11 बजे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।